उरई, अगस्त 28 -- ​कुसमिलिया। ​दिल्ली से महोबा जा रही यूपी रोडवेज बस शुक्रवार सुबह भीषण हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। चिकासी स्थित बेतवा नदी के पुल पर बस की अचानक स्टीयरिंग फेल हो गई। इससे अनियंत्रित होकर बस पुल की सुरक्षा रेलिंग तोड़ते हुए नदी की तरफ लटक गई। बस में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार से दिल्ली से महोबा की ओर जा रही थी। जैसे ही बस बेतवा नदी के पुल के मध्य पहुंची, अचानक उसकी स्टीयरिंग ने काम करना बंद कर दिया। बेकाबू बस जोरदार धमाके के साथ पुल की रेलिंग से टकराई और किनारे पर जा अटकी। टक्कर होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। ​हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और बस में फंसे सभी या...