अमरोहा, जनवरी 22 -- गजरौला। रोडवेज बस की साइड लगने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मंडी धनौरा के मोहल्ला कटरा निवासी विवेक व प्रेमशंकर मंगलवार को हापुड़ गए थे। दोनों रात में घर वापस लौट रहे थे। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर गांव शहवाजपुर डोर के पास उनकी बाइक में पीछे से आ रही तेज गति रोडवेज बस ने साइड मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सक ने दोनों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस बावत प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामला संज्ञान में नहीं होने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.