मैनपुरी, अक्टूबर 7 -- रोडवेज बस स्टैंड से दिल्ली जा रही बस की महिला परिचालक से युवक ने अभद्रता की। परिचालक ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। आरोपी युवक अश्लील बातों पर उतर आया। विवाद बढ़ा तो बस के यात्री उतर गए और बस वापस बस स्टैंड लौट आयी। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, छेड़छाड़, मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी ने आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए हैं। बेवर निवासी महिला परिचालक मैनपुरी रोडवेज बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। बस स्टैंड से जैसे ही बस रवाना हुई तो पचौरी कंपाउंड निवासी अमोल पचौरी बस में चढ़ आया और ईसन नदी पुल पर बस रुकवाकर यात्रियों से भरी बस में अभद्रता करने लगा। परिचालक ने इसकी जानकारी एआरएम संजीव कुमार को दी और कोतवाली जाकर आरोपी के ...