आगरा, मई 20 -- शिकोहाबाद डिपो की महिला परिचालक के साथ यूपी रोडवेज के अनुबंधित ढाबे पर मारपीट और अभद्रता हुई। ढाबा संचालक व उसके कर्मचारियों की मारपीट से महिला परिचालक के हाथ से खून निकलने लगा। क्षेत्रीय प्रबंधक इटावा की सूचना पर क्षेत्रीय प्रबंधक आगरा ने मामले की जांच के आदेश सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मथुरा को दिए हैं। 19 मई को शिकोहाबाद डिपो की बस सं. यूपी 78-9850 आगरा से दिल्ली की ओर जा रही थी। बस में अनीता देवी संविदा परिचालक के रूप में तैनात थीं। आगरा-दिल्ली के बीच बस रोडवेज से अनुबंधित अमन ढाबा पर रुकी। अनीता देवी का आरोप है कि ढाबा संचालक और उसके कर्मचारियों ने उनके साथ पहले अभद्रता की। यह भी पढ़ें- रोडवेज महिला परिचालक से ढाबा संचालक, कर्मियों ने की हाथपाई इसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। मारपीट के चलते उनके हाथ से खून निकलन...