गुड़गांव, अप्रैल 1 -- रेवाड़ी। धारूहेड़ा पुलिस ने रोडवेज बस से बैटरी चोरी करने के एक और आरोपी को पकड़ा है। आरोपी की पहचान नूंह के गांव फिरोजपुर नमक निवासी वारिस के रूप में हुई। इस मामले में संलिप्त चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गत 11 मार्च को हरियाणा रोडवेज की कुरूक्षेत्र डिपो की बस गांव जोनावास मंदिर के समीप खड़ी थी। यहां से बस की दो बैटरी को अज्ञात चोरों ने चुराया था। इसमें संलिप्त चार आरोपी मुस्तकिम, तौफिक उर्फ भूरा, फरीद उर्फ दिन्नू व आजाद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वारिस को बुधवार सुबह अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...