कानपुर, मई 28 -- कानपुर। कल्याणपुर से कोचिंग पढ़कर लौट रहे बाइक सवार दो छात्रों को तेज रफ्तार रोडवेज बस टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों छात्रों को हैलट अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। हादसे में एकलौते बेटे की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। कन्नौज के मानीमऊ ददौंरा निवासी सैन्यकर्मी नरेंद्र कुमार पाल पठानकोठ में तैनात हैं। परिवार में पत्नी राजकुमारी, बेटी आन्या और एकलौता बेटा 17 वर्षीय अनुज है। परिजन ने बताया कि अनुज मंधना स्थित जयपुरिया स्कूल में इंटर का छात्र था। यह भी पढ़ें- बीकानेर में श्रद्धालुओं से भरी टेम्पो ट्रैवलर हादसे का शिकार, 3 की मौत; 13 घायल बेटे की पढ़ाई के लिए उन्होंने मंधना में मकान बनवाया, जहां रहकर बेटा इ...