सहारनपुर, मार्च 30 -- सरसावा। घर से काम पर जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव छापुर निवासी 32 वर्षीय रवि पुत्र रिशिपाल बाइक से मजदूरी करने सहारनपुर की ओर जा रहा था। परिजनों के मुताबिक, जैसे ही वह पिलखनी स्थित डिस्टलरी गेट के सामने पहुंचा, तभी सामने से आ रही रोडवेज बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रवि सड़क पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाने लगी, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया रवि दो भाइयों में बड़ा था और अपने पीछे चार पुत्रियां व एक पुत्र छोड़ गया है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कुछ दिन पहले उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया था और उनकी हालत भ...