बाराबंकी, दिसम्बर 29 -- मसौली। थाना क्षेत्र में बाराबंकी-रामनगर हाइवे पर शहावपुर चौराहे पर सड़क पार कर रही महिला को रोडवेज बस चालक ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर घायल हो गई। लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मसौली थाना क्षेत्र के कस्बा शहावपुर निवासी शिवकला (55) पत्नी छेदन सोमवार को बाराबंकी रामनगर हाइवे के शहावपुर चौराहे पर सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान रोडवेज बस चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर घायल हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनुबंधित बस चालक ने सब्जी ठेला में मारी टक्कर: नगर कोतवाली क्षेत्र में बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग स्थित रामलीला मैदान के पास बाराबंकी डिपो की अनुबंधित बस के चालक ने सोमवार की सुबह एक सब्जी ठेला में टक्कर मार दी। इससे ठेला चालक को मामूली चो...