अलीगढ़, अगस्त 19 -- गभाना, संवाददाता। गभाना हाईवे पर रविवार शाम एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बरेली निवासी एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बरेली के थाना विसारतगंज अंतर्गत सहासा निवासी प्रेमपाल क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। रविवार शाम ठेकेदार से विवाद के बाद उन्हें भट्ठे से हटा दिया गया था। इसके बाद वह अपने साथी लल्लू प्रसाद के साथ गभाना हाईवे पर घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। तभी लापरवाही से आ रही रोडवेज बस ने दोनों को रौंद दिया।हादसे की सूचना पास ही खड़ी पेट्रोलियम गाड़ी के चालक ने पुलिस को दी। पुलिस ने घायल प्रेमपाल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे देवप्रकाश की तहरीर पर आरोपी...