बदायूं, जनवरी 30 -- बिनावर। बरेली-बदायूं हाइवे पर मलगांव के निकट सड़क पार करते समय साइकिल सवार बुजुर्ग को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के जाटव गौटिया गांव का रहने वाला 75 वर्षीय पूरन लाल पुत्र स्व. भोले राम गुरुवार दोपहर साइकिल पर सवार होकर दियोरी गांव सामान लेने जा रहे थे। मलगांव के निकट साइकिल सवार बुजुर्ग पूरन लाल को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.