बलरामपुर, जून 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर रोडवेज बस के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम बेलवा सुल्तानजोत के मजरे अहमद हसनपुरवा निवासी विपिन कुमार ने तहरीर में बताया कि उनके पिता सुखराम (60) छह जून की रात करीब नौ बजे ग्राम धुसाह से सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे। सड़क पार करते समय बहराइच की ओर से बलरामपुर आ रही रोडवेज बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मेरे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों को हादसे की जानकारी मिलने पर घर में मातम छा गया। बताया कि मेरे पिता परिवार के बुजुर्ग सदस्य थे और उनकी मौत से पूरे गांव में शोक क...