देहरादून, अगस्त 3 -- रुड़की। हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार ठेकेदार और एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने रोडवेज बस चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे बेलड़ा गांव निवासी महबूब, जो ठेकेदारी का कार्य करते थे, अपने साथ कलियर निवासी श्रमिक साजिद के साथ बाइक से किसी निर्माणाधीन साइट की ओर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- बस की चपेट से बाइक सवार ठेकेदार और श्रमिक की मौत जैसे ही उनकी बाइक हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर पहुंची, तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से...