रामपुर, मार्च 6 -- एक रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बीते गुरुवार की रात उत्तराखंड के रूद्रपुर शहर की सुभाष कालोनी की वार्ड संख्या 29 का रहने वाला 58 वर्षीय नरायणदास अपने पुत्र जयप्रकाश के साथ बाइक द्वारा नगर आया था। बताया जाता है कि पिता-पुत्र देर रात वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच नैनीताल हाईवे स्थित रुद्र बिलास चौकी क्षेत्र में तेज रफ्तार से जा रही हल्द्वानी डीपो की रोडवेज बस ने पिता-पुत्र की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बाइक सवार पिता-पुत्र दोनों दूर जाकर गिरें और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर राहगीरों समेत स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा ह...