रायबरेली, मार्च 8 -- अमावां,संवाददाता। रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार सेल्समैन को टक्कर मार दी। इससे चपेट में आकर वह गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मिल एरिया थाना क्षेत्र के सीकी सलेमपुर गांव के रहने वाले 55 वर्षीय हीरा अग्रहरि पुत्र श्यामलाल अग्रहरि ब्रेड फैक्ट्री में सेल्समैन का काम करता था। प्रतिदिन वह क्षेत्रीय लोगों के साथ दुकानदारों को ब्रेड की सप्लाई करता था। रविवार सुबह करीब नौ बजे सेल्समैन हीरा ब्रेड लेने के लिए फैक्ट्री गया हुआ था जहां से वापस लौटते समय रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर थाना क्ष...