बहराइच, मार्च 15 -- बहराइच, संवाददाता। जरवलरोड थाना क्षेत्र में बहराइच-लखनऊ हाईवे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस ने आगे चल रही एक कार को टक्कर मार दी। टक्कर के चलते कार में सवार दो प्रशिक्षु सिपाही घायल हो गए। सिपाहियों की कार आगे चल रही बसपा नेताओं की कार से जा भिड़ी, जिससे उसमें सवार दो बसपा नेता भी घायल हो गए। दोनों वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने पर मौके पर अफरातफरी मच गई। घायलों को लोगों ने बाहर निकालकर सीएचसी मुस्तफाबाद भेजा, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यह दुर्घटना घाघरा घाट रेलवे स्टेशन के पास हुई। जानकारी के अनुसार एक रोडवेज बस तेज गति से बहराइच की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस ने आगे चल रही एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही दूसरी जाइलो कार से जा भिड़ी। इस हादसे में पहल...