हरदोई, दिसम्बर 15 -- पाली। परीक्षा देकर बाइक से लौट रहा एक युवक रोडवेज बस की टक्कर से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को शाहाबाद सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद से चालक फरार है। गांव भरखनी निवासी धनंजय बाजपेई सोमवार सुबह अपनी बाइक से आगमपुर स्थित डिग्री कालेज में परीक्षा देने गया था। वापस आते समय साढ़े 11 बजे के आसपास पाली शाहाबाद मार्ग पर परेली गांव में पाली की तरफ से आ रही हरदोई डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस ने धनंजय की बाइक में सामने से टक्कर मार दी। जिससे धनंजय के सिर और पैर में गंभीर चोट लग गई। उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। रोडवेज बस फर्रुखाबाद से शाहाबाद जा रही थी। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि हादसे के बाद रोडवेज बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तहरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.