लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। शनिवार देर शाम मोहम्मदी रोड पर कंजा देवस्थान के पास हुए सड़क हादसे में शहर के मोहल्ला कुम्हारन टोला निवासी 60 वर्षीय राम बहादुर पुत्र मुन्ना की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार राम बहादुर की पुत्री का विवाह समारोह कंजा देवस्थान में था। उनके पुत्र बलराम सिंह ने बताया कि विवाह कार्यक्रम के दौरान उनके पिता सड़क पार कर दूसरी ओर जा रहे थे, तभी मोहम्मदी की ओर से आ रही रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बस को चौराहे के पास पकड़कर खड़ा करा लिया। घायल राम बहादुर को परिजन नए बाईपास स्थित...