रोडवेज बस की टक्कर से गड्ढे में पलटी कार, दंपती समेत तीन की मौत
प्रयागराज, मई 29 -- हंडिया थाना क्षेत्र के भेस्की गांव के समीप शुक्रवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल है। हादसा अनियंत्रित रोडवेज बस की टक्कर से हुआ। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जौनपुर के चौथार मीरगंज निवासी 60 वर्षीय राकेश त्रिपाठी मुंबई स्थित बारूद फैक्ट्री से सेवानिवृत्त थे। वह बुधवार को पत्नी 56 वर्षीय प्रभावती देवी, बेटे 28 वर्षीय राहुल त्रिपाठी और रिश्तेदार 27 वर्षीय शुभम दुबे निवासी हरिपट्टी मोंढ, भदोही के साथ कार से बेटी की ससुराल झूंसी जा रहे थे। शुभम दुबे कपड़ा व्यवसायी थे और वही कार चला रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भेस्की गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास अचानक एक रोडवेज बस डिवाइडर कट से विपरीत लेन में आ गई। इससे सामने से आ रही कार बस से टकरा गई और अनियंत्रित होक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.