हरदोई, मार्च 6 -- सांडी, संवाददाता। तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर सांडी-हरदोई मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने में जुटी रही। थाना क्षेत्र के गांव बघराई निवासी सुशील 35 वर्ष शुक्रवार की शाम बाइक से हरदोई मार्ग पर स्थित अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बघराई गौशाला के सामने सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुशील सड़क पर गिर पड़े और बस उन्हें कुचलते हुए मौके से फरार हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर सांडी-हरदोई मार्ग पर अवरोधक लगाकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक याता...