उन्नाव, अगस्त 21 -- उन्नाव। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में घायल ऑटो चालक, मृतक के चाचा व चाची जिला अस्पताल में भर्ती हैं।सोहरामऊ थानाक्षेत्र के उर्मरा गांव निवासी 30 वर्षीय रामू पुत्र स्व. राम खेलावन मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। रामू के चाचा रामभरोसे और चाची सुमन दिल्ली के नरेला भोड़गढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में किराए का मकान लेकर रहती थी। साले की तबियत खराब होने के चलते रामभरोसे अपनी पत्नी सुमन के साथ 15 दिन पहले उसे देखने के लिए दिल्ली से आए थे। दोनों को गुरुवार को दिल्ली जाना था, जिसके चलते सुबह रामू गांव के ऑटो चालक दयाशंकर पुत्र हुलासी के साथ चाचा रामभरोसे पुत्र शुकरू और उनकी पत्नी सुमन को लेकर उन्नाव स्टेशन छोड़ने आ रहा था। दहीथाना क्षेत्र स्थित वर्कशाप के पास रोडवेज बस...