फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 30 -- फर्रुखाबाद । मोहम्मदाबाद के राजीव नगर निवासी गोपाल शुक्ला अपने साथी अतुल के साथ बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे हाईवे पर सकवाई गांव के पास रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने गोपाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल अतुल का इलाज किया जा रहा है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...