बलिया, फरवरी 28 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। रसड़ा-मऊ मार्ग पर गढ़िया पावर हाउस के पास शुक्रवार की दोपहर सड़क पार करते समय रोडवेज बस की चपेट में आकर नसीरपुर पकड़बोझा निवासी 50 वर्षीय मीना की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही गांव-घर में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि गांव के गिरधर की पत्नी मीना ई-रिक्शा से रसड़ा आ रही थी। किसी काम से वह पावर हाउस के पास ई-रिक्शा से उतर कर सड़क पार कर रही थी। तभी अचानक मऊ की तरफ से आ रही रोडवेज बस की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घायल महिला को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद बस आगे निकल गई। सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे परिजन रोने-बिलखने लगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...