बिजनौर, जुलाई 28 -- कालागढ़ मार्ग स्थित पुराना धामपुर चुंगी के पास सोमवार देर रात रोडवेज बस और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।उत्तराखंड के हल्द्वानी डिपो की रोडवेज बस हल्द्वानी से देहरादून की ओर जा रही थी। बस में करीब 24 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। सोमवार रात करीब 11 बजे बस कालागढ़ मार्ग स्थित पुराना धामपुर चुंगी के पास पहुंची। यह भी पढ़ें- Dehradun News: कांगड़ी के पास रोडवेज बस और पिकअप की भिड़ंत, चालक की मौत इसी दौरान सामने से आ रहे ऑटो से बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो चालक विनीत कुमार निवा...