मऊ, मार्च 2 -- मऊ, संवाददाता। थाना कोपागंज क्षेत्र अंतर्गत रविवार की देर रात को रोडवेज बस और बाइक में भातकोड़ मोड़ के पास भिड़न्त हो गई। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में घायल बाइक सवार हो उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मधुबन के उसरी छपरा निवासी 25 वर्षीय अमित कुमार अपनी बाइक से कोपागंज से घर जा रहे थे। इसी दौरान घोसी की ओर से आ रही एक रोडवेज बस से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद अमित कुमार सड़क पर गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया और पुलिस को सूचना दी। घायल युवक को तुरंत एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोपागंज पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने अमित की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस वाहन कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.