रोडवेज बस और पिकअप की भिड़ंत, 12 से अधिक लोग घायल
बदायूं, सितम्बर 1 -- एमएफ हाईवे पर रोडवेज बस और सवारियों से भरी पिकअप की जोरदार टक्कर में 12 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। हादसा हाईवे स्थित बिसौली कोतवाली क्षेत्र के दिसौलीगंज गांव के पास खजुरिया मोड़ पर हुआ। सोमवार को बदायूं से चंदौसी की ओर जा रही रोडवेज बस ने सवारियों से भरी पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप में सवार 12 से अधिक लोग घायल हो गए। यह भी पढ़ें- रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर में 12 से अधिक लोग घायल सभी घायलों को बिसौली सीएचसी पहुंचाया गया। पिकअप में सवार फैजगंज बेहटा के आसफपुर के रहने वाली मोरकली पत्नी प्रेमपाल, मोरकली पत्नी रामचंद्र, मीरा पत्नी हरि सिंह, लल्लू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.