जौनपुर, फरवरी 15 -- सुइथाकला। सरपतहां क्षेत्र में शनिवार की सुबह रोडवेज बस ने खड़े ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ है। रूधौली बाजार में लखनऊ बलिया राज मार्ग पर कादीपुर सुल्तानपुर की रोडवेज बस यूपी 42 बीटी 6210 तेज रफ्तार से शाहगंज से सुल्तानपुर जा रही थी। रूधौली बाजार में सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे रोडवेज में बैठे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...