चित्रकूट, अगस्त 1 -- रामनगर, संवाददाता। रैपुरा थाना क्षेत्र के देउंधा गांव के समीप जयवंती नाला के रपटे में तेज रफ्तार रोडवेज बस और ट्रेलर में आमने-सामने भिडंत हो गई। हादसे में बस चालक व परिचालक समेत नौ लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि कई लोगों को मामूली चोटें आई। सभी घायलों को सीएचसी में दाखिल कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर पांच लोग जिला अस्पताल रेफर कर दिए गए। हालत में सुधार न होने पर चालक-परिचालक को डाक्टरों ने मेडिकल कालेज बांदा रेफर कर दिया। बांदा डिपो की रोडवेज बस शुक्रवार की देर शाम सवारियां लेकर प्रयागराज से कर्वी की तरफ आ रही थी। झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे में देउंधा के पास जयवंती नाला के रपटे में सामने से गिट्टी लादकर आ रहे ट्रेलर से बस की भिडंत हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। सूचना...