बांदा, फरवरी 26 -- बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र में ट्रक व बस की भिड़ंत से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को तिंदवारी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। गुरुवार सुबह ग्राम माटा के पास रोडवेज बस में ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बस में सवार 50 वर्षीय संतोष कुशवाहा पुत्र राम कृपाल निवासी धरमपुर मध्यप्रदेश, 28 वर्षीय लवलेश पुत्र सुखलाल निवासी ग्राम माहोखर कोतवाली देहात और फूलचंद पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम बछेउरा घायल हो गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस ने घायलों को सीएचसी तिंदवारी इलाज के लिए भर्ती कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.