फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 29 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। स्थानीय डिपो की 70 बसें हरदोई जाने के चलते दिल्ली, आगरा और लखनऊ के लिए बसें संचालित नहीं हुई। इससे बस अड्डे पर यात्री भटकते रहे। तीनों रूटों पर पहले 58 बसें संचालित होती थी लेकिन मंगलवार और बुधवार को इन रूटों पर मात्र 8 बसें ही संचालित हुई। परेशान होकर याित्रयों ने हंगामा कर िदया । काफी देर तक हंगामा करने के बाद यात्री चले गये । स्थानीय डिपो में 94 बसें निगम और 24 बसें अनुबंधित है। लेकिन हरदोई में गंगा एक्सप्रेस वे के प्रधानमंत्री के लोकार्पण कार्यक्रम के लिए 70 बसें भेजी गई। इसलिए स्थानीय डिपो के पास 24 निगम और 24 अनुबंधित बसें ही शेष रह गई। इसलिए यात्रियों को सफर के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक मुसीबत दिल्ली, आगरा और लखनऊ के सफर के लिए उठानी पड़ी। हर रोज बस अड्डे से स्...