हाथरस, मार्च 2 -- रोडवेज बसों व ट्रेनों में उमड़ी यात्रियों की भीड़ लोगों ने झेली परेशानी -(A) रोडवेज बसों व ट्रेनों में उमड़ी यात्रियों की भीड़ लोगों ने झेली परेशानी डग्गेमार वाहनों ने जमकर काटी चांदी, चला संयुक्त चेकिंग अभियान हिन्दुस्तान संवाद हिन्दुस्तान संवाद हाथरस। सोमवार को होली के मौके पर रोडवेज बसों व ट्रेनों में यात्रियों की खासी भीड़ रही। इस कारण यात्रियों को गंतव्य की दूरी तय करने में मुशिकलों का सामना करना पड़ा। वही यात्रियों को वाहन न मिलने पर डग्गेमार वाहनों का सहारा लिया। इस दौरान वाहन स्वामियों ने क्षमता से अधिक सवारियां ढोने के साथ खूब मुनाफा कमाया। होली के पर्व पर अधिकांश लोग घरों के लिए आते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए रोडवेज के द्वारा प्रोत्साहन योजना के तहत बसों का अतिरिक्त संचालन किया। लोकल रूटों पर करीब चालीस ...