बदायूं, मार्च 3 -- बदायूं, संवाददाता। होली का पर्व मनाने के लिए घर वापसी का सिलसिला जारी है। सोमवार की मध्यरात्रि के बाद से दिल्ली से आने वाली रोडवेज बसों में यात्रियों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है। ट्रेनें भी यात्रियों से फुल होकर निकल रही हैं। दिनभर में करीब 20 हजार यात्री रोडवेज बसों के सहारे बदायूं पहुंचे। होली का पर्व कल मनाया जायेगा। दूरदराज स्थानों पर काम करने वाले अधिकांश लोग अपने-अपने घरों पर वापसी कर चुके हैं, वहीं जो लोग रह गये हैं, वह आज शाम तक अपने परिवार के पास पहुंच जाएंगे और कल रंग, गुलाल खेलकर होली का जश्न मनाएंगे। सोमवार के लिए दिल्ली रूट से आने वाली रोडवेज बसें यात्रियों से फुल दिखाई दी। सुबह के समय बदायूं पहुंची बसों में जितने यात्री सीटों पर बैठे थे उससे कुछ कम यात्री खड़े हुये थे। दिनभर में करीब 20 हजार यात्री बद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.