रोडवेज बसों में फायर सेफ्टी की जांच, तीन का चालान
महाराजगंज, जून 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सड़क सुरक्षा व यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड पर एक बड़ा अभियान चलाया। एसपी के निर्देशन में चले इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान एआरएम रोडवेज भी मौके पर उपस्थित रहे। पुलिस व रोडवेज विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई से बस स्टैंड परिसर में हड़कंप मच गया। टीम ने स्टैंड पर खड़ी व आने-जाने वाली सभी रोडवेज बसों को रोककर उनमें उपलब्ध सुरक्षा मानकों को बारीकी से परखा। इस दौरान सुरक्षा मानकों का खुला उल्लंघन पाए जाने पर यातायात पुलिस ने तीन रोडवेज बसों का चालान करते हुए कुल 6000 का जुर्माना भी लगाया।अभियान के दौरान रोडवेज बसों में आपातकालीन निकास, अग्निशमन यंत्र व अन्य सुरक्षा उपकरणों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान कई बसों में सुरक्षा उपकरणों के रखरखाव में कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.