फतेहपुर, जुलाई 26 -- फतेहपुर। बारिश के मौसम के बावजूद रोडवेज बसों में यात्रियों को बारिश से बचाए जाने के लिए पर्याप्त इंतजाम दिखाई नहीं दे रहे हैं। आलम यह है कि किसी बस के शीशे टूटे पड़े हैं तो किसी का फ्रंट ग्लास ही दरका है। साथ ही कई बसों के वायपर भी काम नहीं कर रहे। वहीं छतों के जर्जर होने के बावजूद पर्याप्त वाटर प्रुफिंग का काम भी नहीं कराया गया। जिससे बारिश के दौरान यात्रियों के भीगने से इंकार नहीं किया जा सकता। फ्रंट ग्लास चटका होने से खतरा यह भी पढ़ें- बारिश में हमेशा चमचाएगी आपकी कार, विंडशील्ड पर नहीं टिकेगा पानी; 10 यूजफुल कार एक्सेसरीजयात्रियों को सुरक्षित नहीं किया जा रहा रोडवेज बसस्टाप में खड़ी एक बस में यात्री मौजूद थे। लेकिन इस बस का फ्रंट ग्लास एक ओर से पूरी चटका हुआ था। ऐसे में तेज हवा के दौरान शीशे के टूटने का खतरा भी बढ़ ज...