हाथरस, अप्रैल 9 -- हाथरस। हाथरस डिपो की रोडवेज बसों में आग पर काबू पाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। बसों में लगे अग्निशमन यंत्र बदहाल हालत में है। कुछ बसों में फर्स्टएड बॉक्स गायब है तो जो उनमें प्राथमिक उपचार के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। साथ ही चालक सीट पर वायरिंग भी अस्त व्यस्त है। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए रोडवेज के द्वारा अभी तक आग पर काबू पाने के इंतजाम न होने से यह लगता है डिपो अधिकारी गर्मी के मौसम से अनजान हैं। हाथरस डिपो में वर्तमान में 91 बसें हैं। इन बसों का संचालन लोकल व लंबे रूट पर होता है। अब आने वाले दिनों में गर्मियों की शुरुआत होगी। इसे लेकर हिन्दुस्तान की टीम ने रोडवेज की बसों का हाल जाना। कुछ बसों में अग्निशमन यंत्र गायब मिले तो कई बदहाल हालत में मिले। इसके अलावा बसों में प्राथमिक उपचार के लिए लगने वाले फर्स्टए...