हाथरस, मार्च 6 -- हाथरस। होली पर्व के बाद गुरुवार को रोडवेज बसों व ट्रेनों में काम पर लौटने वालों की भीड़ उमड़ी। रोडवेज के द्वारा प्रोत्साहन योजना के तहत अतिरिक्त बसों का संचालन किया। वहीं रेलवे की ओर से भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। इसके बाद भीड़ अधिक होने के चलते यात्रियों को गंतव्य की दूरी तय करने में मुशिकलों का सामना करना पड़ा। काफी यात्रियों को वाहन न मिलने के कारण प्राइवेट वाहनों से गंतव्य की दूरी तय की। होली पर्व को लेकर यात्रियों को कोई परेशानी न हो। इस बात को ध्यान में रखते हुए रोडवेज के द्वारा अतिरिक्त बसों का संचालन किया। इस दौरान रोडवेज के द्वारा चालीस बसों का लोकल रूटों पर चलाया गया। इसके अलावा 50 बसों को लंबे रूट पर संचालित किया गया। वहीं रेलवे की ओर से स्पेलश ट्रेनों का संचालन किया गया। गुरुवार को काम पर लौटने वाली...