मऊ, मई 29 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं प्रत्येक पिकअप पॉइंट पर यात्रियों को चढ़ाने एवं उतारने को लेकर परिवहन विभाग के अधिकारी प्रत्येक दिन विभिन्न मार्गों पर बस की जांच कर रहे हैं। गुरुवार सहायक यातायात निरीक्षक रामवृक्ष यादव एवं सुशील पांडे ने आजमगढ़-मुहम्मदाबाद मार्ग एवं मुहम्मदाबाद-मऊ मार्ग पर लगभग दो दर्जन विभिन्न डिपो की बसों की चेकिंग किया। सहायक यातायात निरीक्षक ने चालक परिचालक को सख्त निर्देश देते हुए नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। कुछ बसों में साफ सफाई अच्छी नहीं होने पर उन्हें स्वच्छता का संदेश देते हुए निर्देशित किया। चेकिंग के दौरान चालकों को सख्त निर्देश दिया कि बस में साफ-सफाई, अग्निशमन यंत्र, स्वास्थ्य किट पर विशेष ध्यान दें। बस को डिपो से निकालते समय इ...