मुजफ्फर नगर, सितम्बर 24 -- मुजफ्फरनगर। एसएसपी आवास के समीप स्थित एसडी पब्लिक स्कूल के पास बनी रोडवेज बसों की अवैध पार्किंग को लेकर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने इस संबंध में रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजकर चेतावनी दी है। उन्होंने स्कूल के गेट से बसों को हटाने के लिए कहा है। चेयरपर्सन ने कहा कि रोडवेज बसों की अवैध पार्किंग को लेकर बच्चों और अभिभावकों को काफी परेशानी हो रही है। रोडवेज बसों की बढती संख्या को लेकर रोडवेज बस स्टेंड अब छोटा पड रहा है या फिर रोडवेज बस चालक सवारियों को बैठाने के चक्कर में घंटों तक रोडवेज बसों को एसडी पब्लिक स्कूल के बाहर खडा रखते है। ऐसे में स्कूली बच्चों और अभिभावकों को काफी परेशानी उठानी पड रही है। इस संबंध में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कडी नाराजगी जताते हुए एआरए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.