रोडवेज बसों और ट्रेनों में उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़
मेरठ, जून 8 -- पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के चलते रोडवेज बसों और ट्रेनों में भारी भीड़ रही। परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के अलावा नौचंदी और संगम एक्सप्रेस से भी परीक्षार्थी आते-जाते रहे। भैसाली और सोहराबगेट बस अड्डों पर सुबह से शाम तक परीक्षार्थियों का जमवाड़ा लगा रहा। मंगलवार और बुधवार को परीक्षा होने के चलते भीड़ रहेगी। सोमवार से पुलिस कांस्टेबल की तीन दिवसीय भर्ती परीक्षा शुरू हो गई। विभिन्न जिलों से परीक्षार्थी रोडवेज बसों और ट्रेनों से पहले ही पहुंच गए थे। सोमवार को दोनों पालियों में परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षार्थी अपने घर जाने के लिए भैसाली और सोहराबगेट बस अड्डे के अलावा सिटी स्टेशन पहुंचे। यह भी पढ़ें- प्रयागराज जंक्शन पर उमड़े अभ्यर्थी, चलानी पड़ी स्पेशल ट्रेन रेलवे द्वारा चलाई गई दो परीक्षा स्पेशल ट्रेन परीक्षार्थियों से खचाखच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.