लखनऊ, जून 2 -- एक जून को रोडवेज की स्थापना के बाद रोडवेज को बचाने के लिए दो जून को आम बैठक बुलाई गई है। यह बैठक यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन लखनऊ क्षेत्र की ओर से प्रस्तावित हैं। जहां कर्मचारियों की समस्याओं और परिवहन निगम के अस्तित्व को बचाने के लिए आम बैठक होगी। यह बैठक कैसरबाग बस डिपो में मंगलवार को सुबह 11 बजे से शुरू होगी। जहां यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष पं. रामजी त्रिपाठी, वरिष्ठ श्रमिक नेता जसवंत सिंह और प्रांतीय उपाध्यक्ष पं. सत्यनारायण शर्मा होंगे। यह भी पढ़ें- उप्र रोडवेज कर्मचारी रक्षा दल के अध्यक्ष बने राजकुमार शुक्ल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...