उरई, मई 31 -- जालौन। संवाददाता यात्री द्वारा बताए गए स्थान पर बस न रोकने की शिकायत सही पाए जाने पर रोडवेज प्रशासन ने संविदा चालक और परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की है। जांच में विभागीय निर्देशों की अवहेलना पाए जाने पर दोनों के देयकों से 200-200 रुपये की कटौती की गई है। साथ ही भविष्य में यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।नगर के मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी मुहम्मद अशफाक राईन ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा बताया था कि वह लगभग एक माह पूर्व उरई से जालौन आ रहे थे। जालौन पहुंचने पर उन्होंने चालक से बस रोकने के लिए कहा, लेकिन चालक ने निर्धारित स्थान पर बस न रोककर कुछ आगे जाकर बस रोकी। शिकायत में उन्होंने चालक और परिचालक के व्यवहार पर भी आपत्ति जताई थी। शिकायत के निस्तारण में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उरई डिपो ने बताया ...