संभल, अक्टूबर 6 -- शहर के रोडवेज परिसर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। डीटीओ संभल डॉ. संतोष कुमार और सीएमएस डॉ. राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में लगे शिविर में रोडवेज परिसर में आने वाले यात्रियों के साथ चालक और परिचालकों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गईं। शिविर में एचआईवी, सिफिलिस, सीबीसी, एचसीवी (हेपेटाइटिस-सी), हेपेटाइटिस-बी और ब्लड ग्रुप समेत कई आवश्यक जांच की गईं। स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को एचआईवी-एड्स और अन्य संक्रामक रोगों से बचाव, समय पर जांच तथा उपचार के प्रति जागरूक किया। जांच के दौरान लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह भी दी गई। यह भी पढ़ें- Firozabad News: संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन वहीं उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन के ...