आजमगढ़, फरवरी 17 -- आजमगढ़, संवाददाता। रोडवेज परिसर में नवनिर्मित मातृ छाया स्तनपान कक्ष का मंगलवार को मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान रोटरी क्लब के सदस्यों ने अंगवस्त्रम् और स्मृति चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया। मातृ छाया स्तनपान कक्ष का निर्माण रोटरी क्लब अध्यक्ष श्रेय अग्रवाल और सचिव रवि शंकर प्रजापति ने सुंदरम अग्रवाल के सहयोग से कराया गया है। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने रोटरी क्लब के सेवार्थ सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पहले की अपेक्षा रोडवेज की व्यवस्थाओं में काफी सुधार है। अब सार्वजनिक स्थान पर असहजता की बजाय माताएं मातृ छाया कक्ष का इस्तेमाल कर शिशुओं को सहज रूप से स्तनपान करा सकेंगी। ऐसे कक्ष मां और शिशु के स्वास्थ्य को न केवल प्राथमिकता देंगे, बल्कि महिलाओ...