लखनऊ, मई 6 -- रोडवेज़ कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर परिवहन निगम कर्मचारियों ने लंबित 14-सूत्री मांगों को लेकर 20 मई को होने वाले प्रदर्शन को लेकर तैयारी शुरू हो गई। घोषित कार्यक्रम मुताबिक पूरे प्रदेश के 115 डिपोज़ में धरना-प्रदर्शन कर अपना असंतोष और आक्रोश व्यक्त किया जाएगा। परिषद के महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्र ने बताया कि शासन व निगम प्रबंधन से समय रहते मांगें पूरी करने का अनुरोध किया और यह चेतावनी भी दी कि यदि 19 मई 2026 तक मांगों की पूर्ति नहीं होती, तो रोडवेज परिषद 20 मई 2026 को प्रस्तावित क्षेत्रीय धरना-प्रदर्शन, रैली व आम सभा में आक्रोश प्रकट करेंगे। इसी के संबंध में परिषद की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...