हरदोई, मार्च 10 -- हरदोई, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के हरदोई क्षेत्र ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में अपनी पहचान मजबूत कर ली है। ताजा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार हरदोई रोडवेज क्षेत्र ने आय (रेवेन्यू) के मामले में प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि ने न सिर्फ विभागीय मुख्यालय में हरदोई का गौरव बढ़ाया है, बल्कि जिले के कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण को भी नई पहचान दी है। बताया जा रहा है कि यह सफलता क्षेत्रीय प्रबंधन, अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। चालक, परिचालक और अन्य स्टाफ ने यात्रियों को बेहतर सेवा देने के साथ-साथ निगम की आय बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाई है। लगातार बेहतर संचालन, समयबद्ध बस सेवाएं और यात्रियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की वजह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.