हाथरस, जून 4 -- हाथरस। बुधवार को शहर के कई केंद्रों पर टीजीटी की परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा में पड़ौसी जिलों के परीक्षार्थी भी शामिल हुए। इस बात को ध्यान में रखते हुए रोडवेज के द्वारा आगरा अलीगढ व मथुरा बरेली मार्ग पर बसों का अतिरिक्त संचालन किया। साथ ही संचालन की अफसरों ने खुद मॉनिटरिंग की गई। गर्मी के चलते रोडवेज की इनकम काफी समय से सही नहीं चल रही है। इस कारण रोडवेज के अधिकारी खासे परेशान हैं। अब बुधवार को टीजीटी परीक्षा के दौरान सुबह व शाम की पाली में परीक्षार्थियों की खासी भीड़ उमड़ी। भीड़ को ध्यान में रखते हुए रोडवेज के द्वारा आधा दर्जन अतिरिक्त बसो का संचालन किया। यह भी पढ़ें- हद से ज्यादा बढ़ी भीड़ तो जंक्शन पर उतारे गये सैकड़ों रेलयात्री साथ ही संचालन की खुद एआरएम ने मॉनिटरिंग की। परीक्षार्थियों की रवानगी के बाद कर्मियों ने रा...