जौनपुर, मई 17 -- जौनपुर, संवाददाता। नवम्बर 2025 में बढाया गया किराया परिवहन निगम ने वापस ले लिया है। अब जौनपुर से वाराणसी तक का किराया पहले की तरह 107 रुपये प्रति यात्री हो गया है। किराया पूर्व की तरह होने से यात्रियों को राहत मिली है। इधर, डीजल पेट्रोल का दाम बढ़ने के बाद भी रोडवेज के किराए में वृद्धि नहीं होने के संकेत परिवहन निगम के अधिकारियों ने दिया है। एआरएम जौनपुर ममता दुबे के अनुसार डीजल का दाम बढने के बाद अभी किराया बढ़ाने का कोई निर्देश नहीं आया है। वाराणसी जौनपुर मार्ग पर शहर के बाहर जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग पर फ्लाई ओवर का निर्माण शुरू हुआ तो नवम्बर माह में वाराणसी की ओर से आने वाली रोडवेज बसों का रूट डायवर्जन किया गया। हाईवे से होते कुल्हनामऊ से शहर की ओर मोड़ कर पालिटेक्निक चौराहा से रोडवेज डिपो जाने के लिए निर्धारित कर दिया ...