हाथरस, अप्रैल 13 -- हिन्दुस्तान संवाद हाथरस। रोडवेज ने ग्रामीण अंचल के मार्गो पर बसों के संचालन की सूची तैयार कर ली है। अफसरों की हरी झंडी का इंतजार है। डिपो के एआएम ने सर्वे रिपोर्ट तैयार कर ली है। जिला प्रशासन के द्वारा मार्गो को तय किया जाएगा। रूट तय होने के बाद इन बसों के परमिट जारी किए जाएंगे। इसके बाद इन बसों का नियत मार्गो पर संचालन किया जाएगा। इससे जिले के हजारों ग्रामीणों का राहत मिलेगी।शासन स्तर से गांवों को ब्लाक से जोड़ने पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में बीते दिनों रोडवेज ने छोटी बस स्वामियों से आवेदन लिए। इस दौरान डिपो में 32 बस स्वामियों ने आवेदन किया। आवेदन के बाद हाथरस डिपो में आए ग्रामीणों के प्रार्थना पत्रों के आधार पर जिले के सिकंद्राराराऊ, सासनी ब्लाक के गांवों का सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान यह देखा गया ...