गोंडा, जनवरी 29 -- गोंडा, संवाददाता। परिवहन निगम की तरफ से रोडवेज डिपो गोंडा को चार बसों का तोहफा दिया गया है। नई बसों के मिलने से यात्रियों में भी खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। रोडवेज के प्रबंधकों ने इन बसों को ग्रामीण क्षेत्र के कस्बों और चौराहों से चलाने का निर्णय लिया है। इन बसों का रूट तय करने के लिए प्रबंधकों ने कर्मचारियों और निरीक्षकों से इसकी रिपोर्ट मांगी है। जिसके बाद जल्द ही इन बसों विभिन्न रूटों से जोड़कर संचालित कर दिया जाएगा। जिससे यात्रियों को आने-जाने में आसानी हो जाएगी। जिले के उन क्षेत्रों को संज्ञान में लेकर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिन क्षेत्रों से होकर अभी तक रोडवेज की बसों का संचालन नहीं हो रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने उन बाजार के नाम दूरी तलब की है। इसके साथ यह ...