गोंडा, अप्रैल 1 -- गोण्डा। नगर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज के पास स्थित जीआईसी के गेट के निकट बुधवार शाम करीब पांच बजे एक शव पड़ा मिला। यह देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करने की काफी कोशिश की। स्थानीय लोगों ने बताया यह काफी दिनों से चौराहे के आसपास टहलता रहता था। रोडवेज चौकी प्रभारी ने बताया मृतक संभवत भिखारी था। शिनाख्त नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...