सुल्तानपुर, सितम्बर 29 -- लम्भुआ। संवाददाता लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के बेदूपारा बाईपास पर सोमवार की देर शाम वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर यूपी रोडवेज बस के चालक और परिचालक के साथ मारपीट और गाली-गलौज की घटना सामने आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना की जानकारी चालक महेंद्र कुमार गिरी ने बताया कि वह सुल्तानपुर डिपो की बस लेकर जौनपुर से सुल्तानपुर की ओर जा रहे थे। तभी दो अज्ञात युवकों ने नरहरपुर बाईपास पर बस रोकने का इशारा किया। बस रुकने पर दोनों युवक चढ़े और पूछा कि क्या बस लखनऊ जाएगी। चालक-परिचालक ने बताया कि बस लखनऊ नहीं जाएगी। इसी बात को लेकर दोनों युवकों और चालक-परिचालक के बीच कहासुनी और गाली-गलौज हुई, जिसके बाद युवक बस से उतर गए।

मारपीट का आरोप आरोप है कि जब बस बेदूपारा बाईपास के पास बस पहुंची तो वही दोनों युवक बाइक से ...